कैलारस में दंपती को बस ने मारी टक्कर:पत्नी की मौके पर मौत, पति बाल-बाल बचा; जौरा की तरफ बस भगा ले गया ड्राइवर

मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार बस ने पैदल चल रहे दंपती को टक्कर मार दी। महादेवपुर रेलवे फाटक के पास हुए इस हादसे में 55 वर्षीय महिला प्रेम प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि उनके पति बद्री प्रजापति बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी चालक बस को जौरा की तरफ भगा ले गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात बस की तलाश शुरू कर दी है। रात 8 बजे हुआ हादसा घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पति-पत्नी सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी वहां से गुजर रही एक अज्ञात बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की घटनास्थल पर ही जान चली गई, जबकि पति सुरक्षित बच गए। सुबह होगा पोस्टमार्टम हादसे की सूचना मिलते ही कैलारस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतिका के शव को बरामद कर अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम (PM) किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से जौरा की तरफ भागे बस चालक का पता लगाने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *