सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर:मैहर में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम; चालक फरार

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम किरहाई में मंगलवार रात सड़क हादसे में महिला (60) की मौत हो गई। महिला सड़क पार कर रही थी, तभी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की पहचान ललिता सोंधिया (60 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। अमरपाटन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *