कैसे पढ़ेंगे, कैसे बढ़ेंगे बच्चे…:सत्र के डेढ़ माह बीते, लेकिन अब तक बच्चों को नहीं मिली किताबें

झारखंड में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए करीब डेढ़ माह बीत चुके हैं। लेकिन अब भी बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं। हालांकि अब इसके वितरण का काम शुरू हुआ है। लेकिन इसकी गति भी काफी धीमी है। अब 22 मई से चार जून तक गर्मी की छुट्‌टी हो जाएगी। ऐसे में वे छुट्‌टी में पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। सबसे बुरी स्थिति रांची और पलामू जिले की है। यहां अब तक किसी भी क्लास के बच्चों को किताब नहीं ​दी गई है। ऐसे में वे पुरानी किताबों से ही पढ़ रहे हैं। वहीं कोडरमा एकमात्र जिला है, जहां सभी बच्चों को किताबें उपलब्ध करा दी गई हैं। अधिकारी यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर कब तक सभी बच्चों को किताबें मिल जाएंगी। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग कक्षाओं की किताबें अलग-अलग मुद्रक छाप रहे हैं। ऐसे में एक समान काम नहीं हो रहा है। कुछ मुद्रकों ने किताबें जिला और प्रखंड को भेज दी है, जिसका वितरण हो रहा है। वहीं कुछ मुद्रकों ने अभी आपूर्ति का काम शुरू किया है। ऐसे में प्रखंडों तक किताब पहुंचने के बाद भी स्कूल तक पहुंचने में करीब एक सप्ताह लग जाता है। -शशि रंजन, निदेशक, झारखंड राज्य परियोजना गर्मी छुट्‌टी से पहले हर हाल में किताब उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे किन-किन कक्षाओं की पुस्तकें सभी जिलों को चली गईं? -कक्षा 1 व 6 की सभी पुस्तकें सभी जिलों को चली गई हैं। यह स्थिति तो अच्छी नहीं कही जाएगी। -10 से अधिक मुद्रक हैं। आपूर्ति के काम में सभी लगे हैं। किताबों के वितरण की स्थिति क्या है? -जिन जिलों को पुस्तकें भेज दी गई हैं, वहां पर बच्चों के बीच वितरण शुरू हो चुका है। जल्दी ही सबको मिल जाएगी। इसका अर्थ है कि गर्मी की छुट्टी के बाद ही सभी बच्चों को किताबें मिलेंगी। -हमारा लक्ष्य है कि गर्मी की छुट्टी के पहले सभी बच्चों के हाथ में किताबें हों। इसके लिए हरसंभव प्रयास हो रहे हैं। जानिए… किस जिले में वितरण की क्या है स्थिति जिला किस कक्षा की किताबें नहीं बंटी रांची अभी किसी कक्षा की किताब नहीं बंटी धनबाद 2, 5, 7, 11 और 12वीं जमशेदपुर 1, 4, 5 और 8वीं दुमका 3, 5, 7, 11 और 12वीं प. सिंहभूम 12, 5, 8, 11 और 12वीं लातेहार 1, 5, 8 और नौवीं गुमला 1, 2, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12वीं रामगढ़ 1, 2, 5, 11 और 12वीं बोकारो 2, 4, 5, 7 और 8वीं सिमडेगा 1, 2, 4, 5, 8, 9 और 10वीं साहिबगंज 2, 3 और 7वीं गिरिडीह 7, 9, 10, 11 और 12वीं हजारीबाग 2, 3, 5, 7, 8 और नौवीं खूंटी 1, 2, 4, 5, 8, 10 और 11वीं चतरा 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 11 और 12वीं लोहरदगा 1, 2, 3, 4, 6, 7, 10, 11 और 12वीं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *