लोगों का सवाल? यह कैसा निर्माण:नाली का काम शुरू कर ठेकेदार गायब…सड़क पर पानी भरा, 120 परिवारों का घर से निकलना मुश्किल

पीपी कंपाउंड में गुरुनानक स्कूल के बगल वाली गली में रांची नगर निगम ने नाली बनाने के लिए लगभग 15 दिन पहले आधी सड़क को 5 ​फीट गहरा खोदकर छोड़ दिया। यहां पुराने नाले को तोड़ कर नया नाला बनाना है। ठेकेदार ने नाली बनाने के लिए खुदाई करने के बाद मटेरियल गिरा कर छोड़ दिया। इतने दिनों बाद भी काम शुरू नहीं किया। इससे इस गली में रहने वाले लगभग 120 परिवारों के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है। क्योंकि अब उस खोदे गए नाले में गंदा पानी भर गया है। इससे करीब 400 फीट लंबी गली में आने-जाने के लिए मुश्किल से छह फीट चौड़ी सड़क बची है। लोगों ने कहा कि छोटी कार भी सड़क पर निकालें, तो उसके बाद एक बाइक भी नहीं गुजर सकती। एक तरफ से कार आ रही हो तो दूसरी तरफ की गाड़ियों को उसके बाहर निकलने का इंतजार करना पड़ता है। अबतक कई बाइक सवार नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। गली में रहने वाले लोग कैद होकर रह गए हैं और पिछले 15 दिन से यह परेशानी झेल रहे हैं। लेकिन इससे न तो ठेकेदार को मतलब है और न ही नगर निगम काम बंद रहने की मॉनिटरिंग कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *