कॉन्स्टेबल को बुजुर्ग ने थप्पड़ मारा, VIDEO:घर में विवाद सुलझाने गया था पुलिसकर्मी, समझाने लगा तो अभद्रता करने लगे

दौसा में बुजुर्ग ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। बिजली के बिल को लेकर 2 भाइयों में विवाद हुआ था। सूचना पर थाने से जाब्ता भेजा गया था। पारिवारिक विवाद होने के कारण कॉन्स्टेबल घर में अकेला ही पहली मंजिल पर चला गया। इस दौरान एक पक्ष ने उसे घेर लिया और अभद्रता की। मारपीट करने के बाद भी धमकाते रहे। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें 2 लोगों ने कॉन्स्टेबल को पकड़ा हुआ है और पीछे से आए बुजुर्ग ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद भी एक व्यक्ति कॉन्स्टेबल को चांटा दिखाते हुए धमकाता नजर आ रहा है। महिलाएं घर के पुरुषों को रोकती नजर आ रही हैं। मामला कोलवा थाना इलाके के कुंडल गांव का बुधवार सुबह 10 बजे का है। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले देखिए घटना की 3 PHOTOS… पानी के बिल को लेकर हुआ था विवाद
थाना इंचार्ज रामशरण ने बताया- आज सुबह कंट्रोल रूम से कुंडल गांव में झगड़े की सूचना मिली थी। इस पर ड्यूटी जाब्ते को मौके पर भेजा गया था, इसमें एक महिला कॉन्स्टेबल समेत 4 पुलिसकर्मी थे। कॉन्स्टेबल श्यामलाल (38) विवाद सुलझाने के लिए घर की पहली मंजिल पर गए थे। बाकी का जाब्ता नीचे ही था। यहां एक ही परिवार के 2 पक्षों में पानी के बिल को लेकर विवाद था। इस दौरान श्यामलाल समझाने लगे तो उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और अभद्रता भी की। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाकर 3 को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं कॉन्स्टेबल के साथ हाथापाई करने वाले हरिनारायण (61) को भी मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *