छठी बटालियन आरएसी धौलपुर की कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) का आयोजन 10 और 11 दिसंबर को किया जाएगा।
यह परीक्षा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, भरतपुर में सुबह 6 बजे से शुरू होगी। कमांडेंट छठी बटालियन आरएसी विकास सांगवान ने यह जानकारी दी। अभ्यर्थियों को राजस्थान पुलिस की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। उन्हें कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की विज्ञप्ति के बिंदु संख्या 16 में वर्णित मूल प्रमाण पत्र, उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां और राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों को 10 और 11 दिसंबर को सुबह 6 बजे पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, भरतपुर में उपस्थित होना अनिवार्य है।


