कॉमेडियन पन्या सेपट के बेटे सुसाइड केस में बड़ा इनपुट:एप से लिए गए लोन और कर्ज लेने के तथ्यों की पुलिस करेगी जांच; लंदन जाना चाहता था गोदीप

राजस्थान के मशहूर कॉमेडियन दीपक मीणा उर्फ पन्या सेपट के बेटे गोदीप मीणा की आत्महत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदीप ने मोबाइल एप के माध्यम से लोन ले रखा था और कर्ज के दबाव में वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था। होटल के कमरे से मिले बैग में कुछ कागजात बरामद हुए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। कर्ज और निजी परेशानियों से जूझ रहा था गोदीप पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोदीप मीणा पिछले कुछ समय से निजी समस्याओं से परेशान था। हालांकि इन परेशानियों का स्पष्ट स्वरूप अभी सामने नहीं आया है। परिवार के एक करीबी ने बताया कि वह कई महीनों से नींद न आने की समस्या से भी जूझ रहा था और अक्सर रात में देर तक जागता रहता था। लंदन पढ़ने जाने की थी तैयारी गोदीप अपने पिता पन्या सेपट के सोशल मीडिया हैंडल्स भी संभालता था। परिजनों के अनुसार वह कुछ ही दिनों में लंदन पढ़ाई के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। ऐसे में उसका अचानक यह कदम उठाना परिवार और परिचितों के लिए गहरा सदमा बन गया। होटल में मिला शव, सुसाइड नोट नहीं एसीपी आलोक सैनी ने बताया- गोदीप मीणा ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे खिरणी फाटक स्थित एक होटल में चेक-इन किया था। शाम करीब 6:30 बजे उसका एक मित्र उससे मिलने घर पहुंचा, लेकिन वहां न मिलने पर वह होटल पहुंचा।कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। होटल स्टाफ और पुलिस की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां गोदीप फंदे पर लटका हुआ मिला। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार शव को कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में गोदीप मीणा का अंतिम संस्कार किया गया। झोटवाड़ा स्थित मोक्षधाम में परिवार के तीन बच्चों ने मुखाग्नि दी। पन्या सेपट पर टूटा दुखों का पहाड़ राजस्थान के कोने-कोने में अपनी कॉमेडी से पहचान बनाने वाले पन्या सेपट इस घटना से पूरी तरह टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों प्रशंसक शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। राजस्थानी हास्य जगत में शोक की लहर है और हर कोई गोदीप की आत्मा की शांति की कामना कर रहा है। जांच में जुटी झोटवाड़ा थाना पुलिस झोटवाड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया- पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही गोदीप के मोबाइल डेटा, सोशल मीडिया गतिविधियों और हाल के महीनों की बातचीत की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके। बेटे की मौत पर फूट-फूट कर रोए थे पन्या सेपट वहीं कल बेटे की मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुचे दीपक मीणा (पन्या सेपट) अपने बेटे की मौत के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं और शिव सिंह शेखावत उन्हें ढांढस बंधाते और चुप कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं। बेटे को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ नजर आता है। वीडियो में वह कहते दिखाई देते हैं, ‘किसने परेशान किया, किसने नहीं किया, इसकी आप जांच कीजिए।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *