बोकारो | शुक्रवार को एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के विवेकानंद सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य संजीव कुमार सिंह और प्रबंधक शालीग्राम सिंह को एनपी एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कॉलेज के राजेश कुमार, सौरभ कुमार, अजीत सिंह, मनोज कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।


