सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस जश्न आयोजित

बोकारो | सेंट जेवियर्स प्राइमरी सेक्शन में क्रिसमस उत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत मधुर प्रार्थना गीत से हुई, जिसने वातावरण को शांत और आनंदमय बना दिया। छात्रों ने बेबी जीसस के जन्म को दर्शाते हुए एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया, जिसे देखकर सभी की आंखें खुशी से भर गईं। इसके बाद खुशियों भरे क्रिसमस कैरोल्स ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। प्राचार्य अरुण मिंज ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रेम, शांति और खुशी का संदेश दिया। उन्होंने सभी को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *