सिटी रिपोर्टर | बोकारो शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन बोकारो के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा प्रतियोगिता का आयोजन रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास में किया गया। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग (पुरुष/महिला) के लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभागियों में निखार आती है और कला को प्रदर्शित करने के िलए मंच मिलता है। कार्यक्रम में सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन (एकल), चित्रकला (एकल) और भाषण (एकल) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आगे की प्रतियोगिताओं के लिए चयन जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी, प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रमंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर तथा राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयनित होंगे। विजेता में सामूहिक लोकनृत्य में प्रथम स्थान पूनम कुमारी, नीलम कुमारी, तन्नू कुमारी, ट्विंकल कुमारी व द्वितीय स्थान साक्षी कुमारी, सुहानी कुमारी रहीं। सामूहिक लोकगीत में प्रथम स्थान अर्पित कुमार दास, रेनिन जॉर्ज, प्राची ओझा, साक्षी ओझा, अर्पण कुमार गिरी, श्रेयांश श्रीवास्तव, सौम्या, तन्मय एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल रहे। कविता लेखन एकल में प्रथम संत कुमार रामरुद्र स्कूल, द्वितीय स्थान मेघा चौधरी एमजीएम स्कूल व तृतीय स्थान शहजादी खातून रामरुद्र रहीं। चित्रकला एकल में प्रथम सुप्रिया गोराई रामरुद्र, द्वितीय स्थान ऋचा नंदा एमजीएम व तृतीय स्थान कृतिका कुमारी ने प्राप्त की। भाषण एकल में प्रथम मृणाल विनायक एमजीएम, द्वितीय साक्षी बरनवाल रामरुद्र ने प्राप्त किया। इस अवसर पर रामरुद्र के वाइस प्रिंसिपल हरे कृष्ण बागभट्ट, रजनी गंधा, गुरप्रीत कौर, धर्मशीला, कुमारी आभा, शालिनी भारती, सुषमा कुमारी, सरिता कुमारी, चंदनकियारी खेल प्रशिक्षक मोहन साहू, चौहान महतो, महेंद्र करमाली सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा, जिसे प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने सफल बनाया।


