बोकारो थर्मल | कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल की ओर से शुक्रवार को जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री एवं कंबल वितरण किया गया। विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर एम इन्नेट एसी, प्रधानाचार्या सिस्टर एम. डेलिया एसी के मार्गदर्शन में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी निभाई। मौके पर गरीब एवं असहायों को चावल, दाल, चूड़ा, नमक, सत्तू, आटा, बिस्किट, कॉपियां, पेंसिल, खाद्य सामग्री तथा कंबल वितरित किए गए।


