राजनांदगांव| शासकीय दिग्विजय कॉलेज के रजिस्ट्रार दीपक कुमार परगनिहा ने जिला अस्पताल के रक्त केंद्र में 24वीं बार रक्तदान किया। यह रक्तदान उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. सुधा परगनिहा के जन्मदिन पर किया। उन्होंने कहा कि अपने परिजनों के जन्मदिन पर रक्तदान कर इसे यादगार बनाएं। 18 से 60 वर्ष की उम्र के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से शरीर भी स्वस्थ रहता है। तीन महीने में नया रक्त बन जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक स्वस्थ रहें, समय-समय पर रक्तदान करते रहें। यह खुद के लिए फायदेमंद होता है और जरूरतमंद के लिए जीवनदान बनता है। दीपक परगनिहा से प्रेरित होकर सुनील यादव ने भी रक्तदान किया।


