कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया गया

भास्कर न्यूज | धमतरी बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने पौधे लगाए। यह अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत शुरू हुआ। 5 जून से 30 सितंबर तक कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ माताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना है। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने कहा कि पर्यावरण सुधार के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में भारत के वन क्षेत्र में अच्छी प्रगति हुई है। जनभागीदारी समिति सदस्य विजय साहू ने कहा कि यह पहल माताओं के सम्मान का प्रतीक है। राकेश मौर्य ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाकर उन्हें स्थायी स्मृति दे सकता है। इससे पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान होगा। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट दिनेश्वर सलाम ने कहा कि पेड़ों की कमी से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति सदस्य सुभाष चंद्राकर, वेद प्रकाश साहू, प्रो. पीसी चौधरी, प्रो. अमित साहू, एनएसएस जिला संगठन के प्रो. निरंजन साहू, प्रो. किशोर कुमार चेलक, एनएसएस प्रभारी प्रो. भीखम साहू, डॉ. सीमा साहू, प्रो. राजेश चौरसिया सहित अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी और एनएसएस के सभी कैडेट्स मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *