धमतरी | गंगा गायत्री जयंती पर प्रज्ञा मंडल और महिला मंडल दानीटोला ने एक कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञाचार्य मीना साहू और शीला निषाद ने मधुर प्रज्ञा संगीत के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यह आयोजन युगदृष्टा परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के प्रयाण दिवस और वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 को समर्पित रहा। युग निर्माण सत्संकल्प का पाठ राजेन्द्र नाग ने कराया। सभी ने विश्व कल्याण और आत्म कल्याण के लिए महायज्ञ में आहूति दी। कार्यक्रम में जालमपुर वार्ड पार्षद संजय देवांगन, बिसुराम साहू, अशोक मेश्राम, महेश साहू, देवनारायण, छोटू, लोमेश साहू, राजेन्द्र नाग, देवकी नाग और दानीटोला वार्ड के बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।


