धनबाद में 3 जून से लापता छात्र की मिली लाश:पेड़ से लटकता मिला शव; टेप से बंधे थे हाथ-पैर, गले पर मिले निशान

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के चंडूडीह गांव के 16 वर्षीय सनाउल अंसारी का शव देवली के बरगीडीह में एक पेड़ से लटकता मिला। 10वीं में पढ़ने वाला सनाउल 3 जून से लापता था। उसके हाथ-पैर एडेसिव टेप से बंधे थे। गले पर निशान था, जिससे लगता है कि गला दबा कर उसकी हत्या की गई है। शव से आ रही थी दुर्गंध, कीड़े लग गए थे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दो दिनों की बारिश से शव सड़ने लगा था। उससे दुर्गंध आ रही थी और कीड़े लग गए थे। पिता कुद्दुस की शिकायत पर गोविंदपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। की जा रही प्रेम प्रसंग के एंगल की भी जांच पिता ने असगर अंसारी नामक शख्स पर परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि उनके परिजन गुरफान अंसारी व सलाउद्दीन अंसारी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल की भी जांच की जा रही है। हेडक्वार्टर डीएसपी वन शंकर कामती ने कहा कि पहली नजर में मामला हत्या कर लग रहा है। सच्चाई जल्द सामने आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *