कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई लोहड़ी

जालंधर | लायलपुर खालसा कॉलेज में लोहड़ी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. रशपाल सिंह संधू सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने अलाव जलाकर मूंगफली, रेवड़ियां और मिठाइयां वितरित कीं। प्रिंसिपल डॉ. संधू ने स्टाफ एवं विद्यार्थियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व खुशियों, उल्लास और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से इस प्रकार के पर्वों के माध्यम से सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने लोहड़ी से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण और आनंदमय वातावरण बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *