जालंधर| पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर रोटरेक्ट में यूथ क्लब द्वारा रोटरेक्ट क्लब और महिला सशक्तिकरण सेल के सहयोग से लोहड़ी धीयां दी मनाई गई। इस प्रोग्राम में छात्राओं, टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौैके पर छात्राओं ने पारंपरिक बोलियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पंजाबी लोक-संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा सहित अन्य सदस्यों और प्रिंसिपल डॉ. पूजा पराशर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नीना मित्तल और कमलजीत कौर को बधाई दी। जालंधर| स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सेलिब्रेशन की शुरुआत आग जलाकर की गई। जिसमें गजक, मूंगफली, चिवडा, रेवड़ी की आहुतियां डाली गई। इस दौरान टीचरों ने अग्नि के चारों ओर एकत्रित होकर पारंपरिक लोकगीत गाए व नाचते हुए त्योहार मनाया। इस दौरान लोहड़ी के पकवानों का आदान-प्रदान करके उत्सव का माहौल और भी बढ़ गया। जिससे शिक्षकों के बीच सौहार्द और एकजुटता के बंधन मजबूत हुए। यह उत्सव सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सार्थक परंपराओं के माध्यम से सद्भाव को बढ़ावा देने के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


