कॉलेज में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया

लुधियाना| गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, गुजरखान कैंपस, मॉडल टाउन के हिंदी विभाग ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में विश्व हिंदी दिवस मनाया। दुनिया भर में हिंदी की लोकप्रियता को मनाने के लिए हर साल 10 जनवरी को यह दिन मनाया जाता है। विभाग के छात्रों ने कविता पाठ, नृत्य प्रदर्शन, आदि जैसी कई गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंदी विभाग की प्रमुख आशा ने हिंदी दिवस के महत्व के साथ-साथ हिंदी के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने हिंदी दिवस के बारे में जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *