सुंदर मुंदरिए हो तेरा कौन विचारा हो…

लुधियाना| जिला बार एसोसिएशन लुधियाना की ओर से लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान वकीलों ने सुंदर मुंदरिए हो तेरा कौन विचारा हो पारम्परिक लोहड़ी गाकर जश्न मनाया। वकीलों ने लोहड़ी और पंजाबी गीतों पर डांस भी किया। जिला बार एसोसिएशन की ओर से कोर्ट कांप्लेक्स परिसर में एक लोहड़ी समारोह आयोजित किया गया था। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के उपाध्यक्ष और जिला बार एसोसिएशन लुधियाना के अध्यक्ष चेतन वर्मा ने कार्यकारी टीम के साथ मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरप्रीत कौर रंधावा, सभी एलडी जज, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान और विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी का बुके देकर स्वागत किया। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान और विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी ने लोहड़ी के अवसर पर सभी अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। डीबीए प्रधान चेतन वर्मा ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार जीवन में खुशहाली का संदेश लेकर आता है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संदीप अरोड़ा, वित्त सचिव कर्निश गुप्ता, संयुक्त सचिव राजिंदर भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण वर्मा , उमेश गर्ग, मन्नत अरोड़ा, पारस शर्मा, वंशिका, आंचल, दिव्या, हरशरण और शुभम, डीसी जितेंद्र जोरावाल, डीसीपी शुभम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *