क्ले वर्ल्ड स्कूल में छात्रों ने लोहड़ी त्योहार धूमधाम से मनाया

लुधियाना| क्ले वर्ल्ड स्कूल में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने ढोल की धुनों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। एक अलाव (बोनफायर) जलाकर इस पर्व के महत्व को समझाया। बच्चों ने पतंगबाजी का भी भरपूर आनंद लिया। स्कूल परिसर को पंजाबी थीम से खूबसूरती से सजाया गया था। बच्चे पारंपरिक पंजाबी पोशाक में आए। अलाव के चारों ओर बच्चों ने मूंगफली, पॉपकॉर्न और रेवड़ी अर्पित करते हुए लोहड़ी पूजा में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पंजाबी संगीत का आनंद लिया और पतंगबाजी में भाग लिया। उन्हें लोहड़ी से जुड़ी एक छोटी पोटली भेंट दी गई, जिसमें मूंगफली, पॉपकॉर्न और रेवड़ी के साथ शुभकामनाओं का संदेश था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *