कॉलेज स्टूडेंट की इलाज के दौरान मौत:बाइक से कॉलेज जाते समय पीछे से आ रही बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

बारां जिले के अंता में कॉलेज में जा रहे तीन स्टूडेंट का शनिवार सुबह एनएच 27 पर बरखेड़ा चौराहे पर टर्न लेते समय पीछे से तेज़ रफ्तार से आ रही अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से तीनों स्टूडेंट नीचे गिर गए जिसमें फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाला महेश कुमार (18) के सिर में गंभीर चोट आई जिसे कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और दो छात्रों के हल्की-फुल्की चोट लगी। इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। अंता थाना पुलिस ने मृतक स्टूडेंट का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा रामेश्वर ने बताया कि शनिवार सुबह महेश अपने दोस्तों के साथ कॉलेज जा रहा था। बरखेड़ा के पास तिराहे पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात बाइक सवार ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। महेश उछलकर डिवाइडर पर टकरा गया। उसका सिर डिवाइडर पर लगा। घटनास्थल से 108 एंबुलेंस के जरिए बारां जिले के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया वहां से कोटा के निजी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। आज इलाज के दौरान महेश की मृत्यु हो गई। अंता थाने में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही की है। अंता थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि कल सुबह बड़वा गांव से महेश अपने दोस्तों के साथ अंता कॉलेज में पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान बरखेड़ा चौराहे के पास पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महेश गंभीर घायल हो गया था। उपचार के लिए निजी अस्पताल कोटा में भर्ती करवाया इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मृतक महेश का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ परिजनों ने रिपोर्ट दी है जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *