कोंडागांव की जूडो खिलाड़ी हेमवती को पंख अवार्ड:50 हजार की प्रोत्साहन राशि मिली; ITBP में ले रही प्रशिक्षण

कोंडागांव की जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग को रायपुर में साल 2025 का पंख अवार्ड मिला है। इस अवार्ड के साथ उन्हें 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। यह सम्मान सामाजिक, शैक्षणिक या खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। हेमवती का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। 2019 में माता-पिता के निधन के बाद वह छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, कोंडागांव में रहने लगीं। यहीं से उनके जीवन को नई दिशा मिली। जूडो में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 4 पदक जीते हैं। 2024 में उन्हें प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 41वीं वाहिनी में प्रशिक्षण ले रही हैं। जिला प्रशासन से मिला हर संभव सहयोग हेमवती को 2020 से जूडो प्रशिक्षक सिपाही उदय सिंह यादव प्रशिक्षण दे रहे हैं। कोंडागांव जिला प्रशासन ने भी उन्हें हर संभव सहयोग दिया है। आईटीबीपी के भुवनेश्वर क्षेत्रीय मुख्यालय के डीआईजी संजीव रोलबा और 41वीं वाहिनी के कमांडेंट नरेन्द्र सिंह ने हेमवती की सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हेमवती की उपलब्धियां पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *