योग से जुड़ेगा विकसित भारत का संकल्प:बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन ने किया योग; सैकड़ों लोगों ने सीखा योगासन और प्राणायाम

बलौदाबाजार में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद अग्रवाल ने कहा कि योग विश्व की प्राचीन पद्धति है। यह मानव को मानव से जोड़ने के साथ सकारात्मक ऊर्जा देता है। उन्होंने स्कूलों में प्रार्थना के साथ नियमित प्राणायाम की वकालत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर पहुंचाया है। आज पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस मनाता है। अधिकारियों कर्मचारियों ने किया योग कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। कुशल योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। फलदार पौधों का वितरण हरित योग के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मंडी परिसर में शोभादार और फलदार पौधे लगाए। वन विभाग ने सीड बॉल और फलदार पौधों का वितरण किया। जिले के विकासखंड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में भी सामूहिक योगाभ्यास हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *