कोंडागांव की जैसमीन कौर का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान:’माई भारत पोर्टल’ पर आउटरीच कार्यक्रम में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोंडागांव की बेटी जैसमीन कौर टॉक को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। ‘माई भारत पोर्टल’ पर आउटरीच कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने जैसमीन का चयन किया। दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2025 में जैसमीन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई थी। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने उनका सम्मान भी किया। पहले भी कर चुकी है छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व बता दें कि इससे पहले जनवरी 2024 में, जैसमीन ने ‘नारी शक्ति’ थीम पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति को सलामी दी थी। जैसमीन खेल के क्षेत्र में भी जैसमीन ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह टेबल टेनिस में 21 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग ले चुकी हैं और 8 बार (जिसमें 6 बार लगातार) नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। छत्तीसगढ़ की ‘यूथ आइकॉन’ हाल ही में 11-12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग’ में भी वह छत्तीसगढ़ से ‘यूथ आइकॉन’ के रूप में शामिल हुईं। उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार ने भी दी बधाई वर्तमान में जैसमीन राजधानी रायपुर के शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही है। वही एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है। महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूपेंद्र करवंदे और राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक सुनील कुमार तिवारी ने जैसमीन की इस उपलब्धि को महाविद्यालय और एनएसएस परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *