बलरामपुर में राख डंपिंग से बढ़ी स्वास्थ्य परेशानी:लोग बोले- सांस लेने में तकलीफ होती है, राइस मिलर्स पर कार्रवाई की मांग

बलरामपुर जिले में राख को अवैध रूप से डंप किए जाने का मामला सामने आया है। वाड्राफ नगर ब्लॉक के बसंतपुर स्थित विराट राइस मिल से निकलने वाली राख को अंबिकापुर-बनारस हाइवे और आसपास के जंगल क्षेत्र में खपाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, राख के खुले में डंपिंग से गंभीर स्वास्थ्य समस्या आ रही है। सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और त्वचा में एलर्जी जैसी परेशानियां हो रही हैं। मिल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग इसके अलावा, मेन रोड पर राख जमा होने से ट्रैफिक और हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने राइस मिल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है राख के कारण पर्यावरण को नुकसान वन परिक्षेत्र के रेंजर रामनारायण राम ने स्वीकार किया है कि राख के कारण वनस्पति को नुकसान पहुंच रहा है। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्या कहता है पर्यावरण कानून पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 और वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 के तहत किसी भी औद्योगिक इकाई को अपशिष्ट पदार्थों को इस तरह खुले में फेंकने की अनुमति नहीं है। यदि प्रशासन अब भी चुप बैठा रहा, तो यह कानूनी लापरवाही मानी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *