छतीसगढ़ के बिलासपुर में तंबाकू के नकली प्रोडक्ट बनाने और GST चोरी के मामले में शनिवार को सेंट्रल GST की टीम ने कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की है। कारोबारी ने बगैर दस्तावेज के तंबाकू की फैक्ट्री बना लिया और उसमें मेघना तंबाकू के नाम से नकली प्रोडक्ट बनवा रहा था। कारोबार की आड़ में कारोबारी GST चोरी भी कर रहा था। कारोबारी और फर्म का नाम ताकत दास सुंदर दास ट्रेडिंग कंपनी है, जिसके यहां GST की जांच चल रही है। सेंट्रल जीएसटी टीम शनिवार दोपहर 12 बजे सरकंडा स्थित तंबाकू व्यवसायी के ठिकाने पर पहुंची। करीब आधा दर्जन गाड़ियों में सवार जीएसटी अधिकारी और कर्मचारी यहां ताकत दास सुंदर दास ट्रेडिंग कंपनी की फैक्ट्री में घुस गए। जिसके बाद बाहर से गेट बंद कर अंदर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तंबाकू व्यावसायी का नाम संजय आहूजा हैं, जो बड़ा रिटेलर और तंबाकू के थोक विक्रेता हैं। नकली तंबाकू उत्पाद बनाकर बेचने की आशंका बताया जा रहा कि आहूजा ट्रेडिंग कंपनी में तंबाकू के नकली उत्पाद बनाकर बेचे जा रहे थे। कारोबारी ने बगैर किसी दस्तावेज के तंबाकू की फैक्ट्री बना लिया, जिसमें तंबाकू के नकली प्रोडक्ट बनाए जा रहे थे। जानकारों का कहना है कि फैक्ट्री में मेघना तंबाकू के नाम से उत्पादन किया जाता है। जबकि, मेघना कंपनी से उनका कोई अनुबंध ही नहीं है। पिछले दिनों तखतपुर पुलिस ने नकली तंबाकू जब्तकर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस मामले की शिकायत GST से भी की गई। GST चोरी कर शासन को लगाया चूना बताया जा रहा है तंबाकू उत्पादन करने वाले कारोबारी जीएसटी चोरी कर शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा था। शिकायत के बाद जीएसटी की टीम ने यह कार्रवाई की। जिसके बाद कंपनी के दस्तावेज और उत्पादन सहित आय-व्यय की जानकारी जुटाकर जांच कर रही है। जांच में क्या कुछ मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।


