कोंडागांव में शुक्रवार को मसोरा ग्राम में 12 ग्राम पंचायतों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 3477 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 3366 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के साथ विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिविर की शुरुआत मां दंतेश्वरी के पूजन से हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। विधायक उसेंडी ने सौर सुजला योजना और दीदी ई-रिक्शा योजना की जानकारी दी। शिविर में किसानों को किसान किताब, धान बीज मिला शिविर में विभिन्न विभागों ने लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान कीं। राजस्व विभाग ने 11 किसानों को किसान किताब दी। पंचायत विभाग ने 67 लोगों को राशन कार्ड वितरित किए। कृषि विभाग ने 10 किसानों को धान बीज दिए। उद्यानिकी विभाग ने 20 लोगों को सब्जी बीज बांटे। मत्स्य विभाग ने 2 लोगों को मछली पकड़ने के जाल दिए। 3 लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। कलेक्टर ने आवास योजना 2.0 की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को दीदी ई-रिक्शा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।


