रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने शराब के नशे में जाति सूचक गालियां दी। इस मामले को लेकर भीम आर्मी ने थाने में जमकर प्रदर्शन किया। यह पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, ममता मनहरे नाम की महिला अपने परिवार के साथ माना इलाके में रहती है। शुक्रवार दोपहर 3:30 के करीब वह घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाले दिवाकर शुक्ला, अपने बेटे वीरेंद्र शुक्ला और भाई विकास शुक्ला के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर बहसबाजी करने लग गया। विवाद के दौरान उसने अश्लील गाली गलौच की। भीम आर्मी ने थाने में किया प्रदर्शन इस बात की सूचना भीम आर्मी को मिली। तो भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने में जाकर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के पदाधिकारी का कहना है कि आरोपियों ने जाति सूचक गालियां दी। जिससे समाज की भावना को ठेस पहुंची है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में पूछताछ में जुटी है।


