कोंडागांव के संकुल केंद्र करंजी में समर कैंप:बच्चों को भारतीय भाषा, संस्कृति और स्थानीय ज्ञान से जोड़ा; 7 दिन तक चला प्रशिक्षण

कोंडागांव जिले के संकुल केंद्र करंजी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरीपारा में समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन की ओर से भारतीय भाषा शिक्षण पर आधारित सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक टी. ऐंकट राव के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में प्राथमिक स्तर के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। कैंप में प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां आयोजित की गईं। पहले दिन बच्चों को बुनियादी अभिवादन, अभिव्यक्तियां और अक्षर-संख्या की जानकारी दी गई। दूसरे दिन आभासी शहर भ्रमण के साथ यातायात नियमों की समझ विकसित की गई। तीसरे दिन कला और क्राफ्ट पर ध्यान दिया गया। चौथे दिन स्थानीय व्यंजन, मसाले, फल और सब्जियों के बारे में जानकारी दी गई। समर कैंप में इतिहास-भूगोल की दी गई जानकारी पांचवें दिन स्थानीय नायक वीर गुण्डाधुर की जीवन गाथा के माध्यम से संस्कृति और श्रवण कौशल पर काम किया गया। छठे दिन बच्चों को नदियों, पहाड़ों और स्मारकों के माध्यम से इतिहास-भूगोल की जानकारी दी गई। 26 मई से 1 जून तक चले इस कैंप का समापन संकुल समन्वयक रमन ठाकुर की उपस्थिति में किया गया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *