स्काउट-गाइड्स की 5 किमी साइकिल रैली का आयोजन:पर्यावरण, जल संरक्षण और बालिका शिक्षा के लिए कोंडागांव में निकली रैली

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भारत स्काउट-गाइड्स ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 5 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दहिकोंगा से सुबह 8 बजे शुरू होकर ग्राम पंचायत बाखरा तक चली। राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव और राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान की उपस्थिति में रैली का आयोजन हुआ। रैली से स्काउट्स और गाइड्स ने लोगों को किया जागरूक रैली में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स के साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बालिका शिक्षा और यातायात सुरक्षा से जुड़े नारे लिखे बैनर लेकर गांव की गलियों में जागरूकता फैलाई। समापन सभा में वरिष्ठ स्काउट्स और गाइड्स मोहित पटेल, सुनीला नाग, साकी राम मौर्य और सतेन्द्र पवार को सम्मानित किया गया। संस्था प्राचार्य को स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर दल का सेजस दहिकोंगा के नाम नवीनीकरण चार्टर दिया गया। कार्यक्रम में दहिकोंगा के सरपंच प्रेमसिंह नेताम, जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग, जनपद सदस्य मोमबती, प्राचार्य त्रिनाथ प्रसाद जोशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *