रायपुर में सीएफओ नेक्स्ट फोरम का आयोजन:प्रदेश भर के 50 फाइनेंशियल ऑफिसर हुए शामिल; वर्क-लाइफ बैलेंस, AI पर हुई चर्चा

राजधानी रायपुर में सीएफओ नेक्स्ट फोरम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का यह पहला आयोजन था। इंडस्ट्री और व्यवसाय में सदस्य समिति (CMIB) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई रायपुर ब्रांच द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आईसीएआई रायपुर शाखा के अध्यक्ष CA विकास गोलछा ने बताया की इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रदेशभर से अग्रणी कॉर्पोरेट्स और सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के 50 से अधिक मुख्य वित्तीय अधिकारियों (CFOs) ने सक्रिय सहभागिता की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उद्योग में सीएफओ के पद पर कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट को उनके कार्यक्षेत्र के मुताबिक अलग-अलग विषयों पर जानकारी प्रदान करना। जिससे की वह अपना काम और सुचारु रूप से कर सके। विकसित उद्योग, छत्तीसगढ़ और भारत की परिकल्पना को साकार कर सके। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर हुआ विचार-विमर्श फोरम के दौरान कई महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों जैसे वर्क-लाइफ बैलेंस, गैर-परंपरागत वित्त पोषण, विलय एवं अधिग्रहण, तथा वित्तीय क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इन सारगर्भित चर्चाओं को देशभर से आमंत्रित विख्यात वक्ताओं ने अपनी उपस्थिति और अनुभव से और भी समृद्ध किया, जिसमे रायपुर से संत भारत श्रेष्ठ दास, मुंबई से सीए कौस्तुभ राणे, सीए टी. कृष्णन और गुवाहाटी से सीए प्रभाव अग्रवाल मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने अनुभव साझा किए इस आयोजन के मुख्य अतिथि आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य सीए राजेश शर्मा, गेस्ट ऑफ ऑनर सीए दिनेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मंडल रहे, जिन्होंने अपने अनुभव सभी से साझा किये। इन सभी विशिष्ट अतिथियों और वक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस फोरम को न केवल एक ज्ञानवर्धक अनुभव बनाया, बल्कि इसे नेटवर्किंग, लर्निंग और लीडरशिप के लिए एक उल्लेखनीय मंच भी प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *