कोंडागांव नगर पालिका में भाजपा का दबदबा:पूर्व सीएम रमन सिंह बोले- पार्षद जनसेवक बनें,ठेकेदार नहीं; 22 में से 20 सीटें भाजपा के खाते में

कोंडागांव नगर पालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरपति पटेल के साथ 21 पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नए पार्षदों को महत्वपूर्ण सलाह दी। डॉ. सिंह ने कहा कि वे खुद पार्षद से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर मुख्यमंत्री तक पहुंचे। उन्होंने नए पार्षदों को प्रेरित करते हुए बताया कि पार्षद से विधायक, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया जा सकता है। नगर पालिका चुनाव में कुल 22 सीटों में से भाजपा ने 20 सीटें जीतीं। एक सीट निर्दलीय मनीष श्रीवास्तव और एक सीट कांग्रेस की हेमा देवांगन ने जीती। कांग्रेस की पार्षद हेमा ने शपथ ग्रहण से दूरी बनाई, जबकि कांग्रेस से निष्कासित मनीष श्रीवास्तव ने भाजपा मंच से निर्दलीय पार्षद के रूप में शपथ ली। 2026 तक बस्तर को नक्सलवाद मुक्त करने का लक्ष्य डॉ. रमन सिंह ने बस्तर के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि बस्तर फिर से शांति का टापू बने। उन्होंने 2026 तक बस्तर को नक्सलवाद मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। भाजपा विधायक लता उसेंडी ने जनता से किए वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कोंडागांव को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए जनता की राय से काम किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, केसकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, डॉ. सुभाऊ कश्यप, सेवकराम नेताम सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *