छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में ओड़िसा से गांजा लाकर उसे खफाया जा रहा था। जहां पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से 22 किलो गांजा भी जब्त किया गया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कटखरा बैस्कीमुड़ा का रहने वाला केशव यादव 29 साल व चिटकानारा निवासी नत्थु उर्फ लुंदरोराम यादव 35 साल गांजा तस्करी का काम करते हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों 1 मार्च को ओड़िसा के रेडाखोल बौध क्षेत्र से 60 किलो गांजा खरीदकर लाए हैं और अपनी क्रेटा कार से गांजा लाकर इसकी बिक्री कर रहे हैं। अब तक करीब 38 किलो गांजा को उन्होंने बेच दिया है और बाकी 22 किलो गांजा को ग्राम सोनाजोरी स्थित नवनिर्मित मकान में छिपाकर रखा है। घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
जिसके बाद साइबर सेल व पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देते हुए घेराबंदी कर केशव व उसके साथ नत्थू को धरदबोचा। उनसे पूछताछ व जांच में पुलिस को मकान में छिपाकर रखा हुआ 22 किलो गांजा मिला। ऐसे में गांजा व क्रेटा कार, एक बाईक समेत दो मोबाईल को पुलिस ने जब्त कर लिया।
21 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने बताया कि गांजा समेत 21.50 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। वहीं केशव से पूछताछ करने पर पता चला कि गांजा बिक्री के मुनाफे से क्रेटा कार व ग्राम सोनाजोरी व रूडेकेला में करीब 51 लाख की जमीन खरीदा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।


