कोंडागांव पुलिस के जांबाज जवानों को मिला सम्मान:नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चार जवानों को मिली पदोन्नति

कोंडागांव में पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चार जवानों को पदोन्नति प्रदान की गई। रजनू सलाम को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। श्यामसिंह तेता, रमेश कुमार और प्रशांत जुर्री को आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति मिली। समारोह में सभी पदोन्नत जवानों को स्टार, बैच और रिबन से सम्मानित किया गया। कोंडागांव पुलिस ने हाल के महीनों में नक्सल विरोधी अभियानों में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। 15 जून 2024 को कोहकामेटा के कोड़तामरका जंगल में हुई मुठभेड़ में 64 लाख रुपए के इनामी 8 नक्सली मारे गए। इस दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। 2 जुलाई 2024 को कोहकामेटा में एक अन्य मुठभेड़ में 40 लाख रुपए के इनामी 5 नक्सली ढेर किए गए। इन अभियानों में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल और अन्य बलों की संयुक्त टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी बोले- सम्मान से जवानों का मनोबल बढ़ेगा समारोह में पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने कहा कि पदोन्नत जवानों की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल जवानों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि पूरे पुलिस बल को कर्तव्य और साहस के प्रति समर्पित रहने का संदेश देगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल, रूपेश कुमार डाण्डे, डीएसपी सतीश भार्गव, के.पी. मरकाम, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जवानों के परिवारजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *