कोंडागांव में कांग्रेस ने CBI का पुतला जलाया:कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, बोले- भाजपा के इशारे पर जांच एजेंसियां चल रही

कोंडागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जांच एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रैली निकालकर बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने सीबीआई का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम ने कहा कि भाजपा के इशारे पर जांच एजेंसियां कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। यह बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई सुशासन नहीं, बल्कि कुशासन का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों के सामने भी घुटने नहीं टेके थे। पार्टी भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग का आरोप कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम मौजूद रहे। महामंत्री गीतेश गांधी, रितेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन भी शामिल हुए। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *