छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने नक्सलियों की लगाई 45 किलो की IED बरामद की है। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है। इस IED की ताकत इतनी थी कि एक बख्तरबंद गाड़ी को आसानी से उड़ा देती। जवान नक्सलियों के निशाने पर थे। लेकिन BDS की टीम ने नक्सलियों के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, माओवादियों ने चेरपाल-पालनार मार्ग में पहले से ही कमांड IED प्लांट कर रखी हुई थी। वहीं CRPF 222BN के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। जब वे लौट रहे थे तो उस समय BDS यानी बम निरोधक दस्ता की टीम ने सड़क के बीच लगी IED को डिडेक्ट किया। बम को बाहर निकाला। वहीं मौके पर ही डिफ्यूज किया गया। जवानों ने नक्सलियों के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया। वहीं जवानों की सूझबूझ से एक बड़ी घटना टल गई। इस IED की ताकत इतनी थी कि एक यात्री बस, बख्तरबंद जैसी गाड़ियों को आसानी से ब्लास्ट कर उड़ा देती।


