बिलासपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के विवादित बयान से विवाद खड़ा हो गया है। सांसद ने महान योद्धा राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहा था। इस बयान के विरोध में सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज ने शुक्रवार को SP ऑफिस में प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने सीएसपी निमितेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाज का कहना है कि सांसद की टिप्पणी राणा सांगा का अपमान है। यह समाज में जातीय विद्वेष फैलाने का प्रयास है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके समाज ने देश के लिए सबसे ज्यादा बलिदान दिए हैं। ऐसे गौरवशाली इतिहास का अपमान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में देवेंद्र सिंह, प्रियंक सिंह परिहार, रौशन सिंह, चित्रसेन सिंह, विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह, अतुल सिंह, अनिल सिंह चौहान, बसंत प्रताप सिंह और शंकर सिंह समेत कई लोग शामिल थे। समाज के नेताओं ने कहा कि महापुरुषों का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।


