कोंडागांव में चचेरे भाइयों ने किया बहन से गैंगरेप:बचाने आई मां पर किया जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में चचेरों भाइयों ने बहन से साथ दुष्कर्म किया है। बीच-बचाव में आई पीड़िता की मां पर भी उन्होंने जानलेवा कर घायल कर दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई की सुबह पीड़िता अपनी मां और बहन के साथ घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका चाचा चिंताराम दुग्गा (44) और उसके दो चचेरे भाई मुकेश (19) और सुरेश दुग्गा (22) मौके पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करने लगे। इसके बाद मुकेश पीड़िता को जबरन अपने घर ले गया। जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। बीच-बचाव में आई पीड़िता की मां पर किया हमला जबकि सुरेश और नाबालिग भाई ने पीड़िता का गला दबाकर पकड़े रखा। पीड़िता की मां जब बेटी को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। महिला के सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गई। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पीड़िता की मां को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। वहां उनका इलाज जारी है। इस मामले में केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम ने कहा कि विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *