कोंडागांव में दिव्यांग जोड़े की अनूठी प्रेम कहानी:बोल-सुन नहीं सकते…आंखों की भाषा में समझी एक-दूसरे की भावनाएं, रचाई शादी

कोंडागांव में दिव्यांग जोड़े की शादी चर्चा में हैं। ऋषभ जैन ने नगरी की रोशनी जैन से विवाह किया है। दोनों बोल सुन नहीं सकते। कोंडागांव निवासी विमल बुरड़ अपने दिव्यांग बेटे ऋषभ जैन के लिए लड़की देखने नगरी निवासी भोमराज जैन के निवास पहुंचे। यहां संजय जैन की दिव्यांग बेटी रोशनी जैन को ऋषभ जैन ने पहली बार देखा। दोनों ने एक दूसरे से इशारों-इशारों में बात की और भावनाओं को समझा। दोनों एक दूसरे को पसंद आ गए। इसके बाद परिजनों ने आपसी चर्चा कर रिश्ता तय किया। 21 फरवरी की दोपहर 1:00 बजे सगाई और शाम 6:00 बजे दिव्यांग जोड़े की शादी हुई। कोंडागांव के 30 लोग बाराती बनकर आए थे। नगरी निवासी रोशनी जैन 25 साल की है और 12वीं के बाद आईटी कोपा की है। वे कंप्यूटर चलाना जानती है। वहीं कोंडागांव के ऋषभ जैन 27 साल के हैं। नवमी तक पढ़ाई की है। इनकी टायर की दुकान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *