कोंडागांव में बर्ड फ्लू की दस्तक:पोल्ट्री फार्मों की निगरानी शुरू, रैपिड रिस्पांस टीम गठित; प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

कोंडागांव में बर्ड फ्लू से बचाव के लिए प्रशासन ने जरुरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिला और खंड स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है पशुधन विकास विभाग ने रोग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए मंगलवार को आपातकालीन बैठक बुलाई गई। प्रशासन ने आम नागरिकों और पोल्ट्री फार्म संचालकों से बर्ड फ्लू के लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण विशेषज्ञों की टीम ने मंगलवार को चार निजी पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया, जिनमें ग्राम मुलमुला, चिपावंड, सिंघनपुर, मालगांव, फरसगांव विकासखंड के सिरपुर और जैतपुरी के पोल्ट्री फार्म शामिल हैं। विशेष टीम करेगी निगरानी प्रशासन ने जिले के कई इलाकों में चेक पोस्ट स्थापित किए हैं। जहां से विशेष टीम अपने अपने क्षेत्र में निगरानी करेगी और लोगों को सतर्क करेगी। हालांकि अभी तक जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। मुर्गियों से मनुष्यों में भी फैल सकता फ्लू पशुपालन विभाग ने चेतावनी दी है कि बर्ड फ्लू का वायरस मुर्गियों से मनुष्यों में भी फैल सकता है। किसी भी संदिग्ध स्थिति में नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र या रैपिड रिस्पांस टीम से संपर्क करने को कहा गया है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र नाग से मोबाइल नंबर 9893518810 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *