जशपुर में गौ तस्करी के 2 आरोपी पकड़ाए:गौवंशों को मारते-पीटते उड़ीसा ले जा रहे थे; पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जशपुर जिले में पुलिस ने 2 गौवंशों तस्करों को पकड़ा और उनके चंगुल से 4 गायों को छुड़ाया है। पुलिस को देखकर आरोपी गौवंशों को छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मुताबिक, सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नामिनी चौक के पास घेराबंदी कर दी और गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है। गौवंशों को उड़ीसा ले जा रहे थे आरोपी एसएसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति नामिनी चौक से उड़ीसा की ओर गौवंशों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए ले जा रहे हैं। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण सिदार (31) और संतोष सिदार (25) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ग्राम बरकसपाली के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 (कृषिक पशुओं का वध) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *