भास्कर न्यूज | कोंडागांव डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवानों ने गश्त के दौरान नक्सली कैंप से भारी मात्रा में नक्सली साहित्य व हथियार बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक तुमड़ीवाल के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवान जिले के कुंदर-तुमड़ीबाल के जंगलों में गश्त पर निकले थे। इस दौरान पहाड़ों पर नक्सलियों के कैंप से 14 भरमार बंदूक, 14 टिफिन बम और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नक्सली जिले में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।


