बैडमिंटन टूर्नामेंट: वंश बने अंडर 19 के विजेता

भास्कर न्यूज | कोंडागांव श्री कृष्ण जगदीश सेवा संस्थान के तत्वावधान में राजकुमार सोनी स्पोर्ट्स अकादमी में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट ने क्षेत्रभर से 75 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन में 7 से 45 वर्ष के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 75 लड़कों और 6 लड़कियों ने पंजीकरण कराया, जो जिले में बैडमिंटन के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है। टूर्नामेंट के दौरान कुल 70 मैच खेले गए, जिसमें ओपन श्रेणी में सबसे अधिक मैच हुए जिसमें वंश शर्मा विजेता बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लता उसेंडी, ने शिरकत की। उन्होंने श्री कृष्ण जगदीश सेवा संस्थान और राजकुमार सोनी स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अकादमी की अत्याधुनिक सुविधाएं, कोचिंग और प्रायोजन के अवसर कोंडागांव जिले में खेलों के स्तर को ऊंचा उठाने में अहम योगदान दे रहे हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों और प्रायोजकों ने खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने और युवा खिलाड़ियों को उनके सपनों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रशंसा प्राप्त की। यह सफल आयोजन कोंडागांव जिले को खेल विकास के केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में प्रेरित करता है और वर्तमान तथा भविष्य की पीढ़ियों को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *