कोंडागांव में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:एम्बुलेंस, अस्पताल की गंदगी, स्वीपर नियुक्तियों में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया

कोंडागांव जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार (5 अगस्त) को प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से जुलूस निकालकर बस स्टैंड पहुंचे और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने सीएमएचओ कार्यालय में खड़ी एम्बुलेंस, अस्पताल की गंदगी और स्वीपर नियुक्तियों में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। मंत्री के जिले आगमन पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था। आश्वासन नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जिन एम्बुलेंस का हवाला स्वास्थ्य मंत्री ने बीएस-4 प्रतिबंध के तहत दिया है, उनमें से कई 2020 के बाद की हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण और रुबन मिशन के तहत दी गई दो एम्बुलेंस 16 जनवरी 2021 की हैं। विधायक निधि से खरीदी गई सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस 19 दिसंबर 2020 की है। ये सभी बीएस-4 मानक से बाहर हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि इन एम्बुलेंस की खरीदी के दौरान नियमों का पालन हुआ था। फिर भी वे धूल खा रही हैं। यह जनता के पैसों की बर्बादी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *