कोंडागांव में CRPF जवानों ने की कलश स्थापना:मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना; बटालियन की सुरक्षा और समृद्धि के लिए प्रार्थना

कोंडागांव स्थित CRPF की 188वीं वाहिनी के मुख्यालय चिखलपुट्टी में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। द्वितीय कमान अधिकारी नितीन्द्र नाथ के नेतृत्व में जवानों और अधिकारियों ने भक्तिभाव से कलश स्थापना की। इस दौरान मंत्रोच्चारण और घंटियों की मधुर धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जवानों के साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी पूजा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट अभिजीत काले, सहायक कमांडेंट ओमप्रकाश विश्नोई और चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चंद्रन आर.पी. समेत वाहिनी के कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर बटालियन की सुरक्षा और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यह आयोजन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि बटालियन की एकता का प्रतीक भी है। CRPF के जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी बनाए रखते हैं। नौ दिन चलने वाले इस पर्व में रोज विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *