राजनांदगांव में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ रविवार से हो गया है। पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मां पाताल भैरवी मंदिर में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने आस्था की ज्योति प्रज्वलित की। मां पाताल भैरवी मंदिर में 2000 से अधिक ज्योति कलश जलाए गए। मां शीतला मंदिर में 1400 से ज्यादा और पुराना बस स्टैंड स्थित मां काली मंदिर में 600 से अधिक ज्योति कलश प्रज्वलित हुए। विशेष बात यह रही कि ऑस्ट्रेलिया से गगन और ज्योति, अमेरिका से तन्मय कुकरनिया, जर्मनी से लीरा खंडेलवाल, किमाया, अंकित और प्रदीप और फिलीपींस से भी भक्तों ने मां की ज्योति जलाई। ये सभी विदेशी भक्त अपने परिजनों के माध्यम से हर नवरात्रि पर यहां ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। सुबह से देर रात तक भक्तों का लगा रहा तांता मंदिर समिति ने भक्तों को खुद ज्योति जलाने का अवसर दिया। श्रद्धालुओं ने चस्पा सूची में अपनी ज्योति कलश का नंबर देखकर पूजा-अर्चना की। विशेषकर महिलाओं और छोटी बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तों ने मां पाताल भैरवी के साथ भगवान भोलेनाथ और सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। यह शक्ति की आराधना का पर्व 6 अप्रैल तक चलेगा। पहले दिन रविवार को अवकाश होने के कारण मंदिरों में सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। 2000 श्रद्धालुओं ने देर रात तक ज्योति प्रज्वलित की गौरी गणेश और नवग्रह की स्थापना कर गुरु पूजन के बाद में और गुरु ज्योत जलाई गई। माता रानी औरभोले नाथ की विशेष आरती की गई। पंचमी पर माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसी प्रकार मंदिरों में श्रद्धा भक्ति का माहौल है। मंदिरों को झालर से सजाया गया है। मां शीतला मंदिर में 1400 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए भक्तों की भीड़ माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ रही है।


