कोंडागांव में सड़क हादसों और शिकायतों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे-30 पर कार्रवाई की। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया के नेतृत्व में शुक्रवार को औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच में 8 वाहन बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के पाए गए। इन पर 28,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। एक ओवरलोड वाहन पर 36,000 रुपए का दंड लगाया गया। ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस के बिना वाहन चला रहे चालक कुछ वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं थे। इन नियमों के गंभीर उल्लंघन के कारण मौके पर ही दो वाहनों को जब्त कर लिया गया और इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। छोटे उल्लंघनों पर भी सख्त कार्रवाई अभियान के दौरान छोटे नियम उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों से 4,900 रुपये समन शुल्क भी वसूला गया। आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जिला परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक जांच अभियान चलाए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। जनता से अपील: वाहन चलाते समय रखें दस्तावेज साथ जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।


