भोपाल रेलवे स्टेशन पर दीपावली के त्योहार और इज्तिमा के दौरान प्लेटफॉर्म पर रस्से बांध कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। प्रबंधन के पास स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने अन्य कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं हैं। इसी का नतीजा है कि कोई भी घटनाक्रम किसी स्टेशन पर होने के बाद रेल प्रशासन के अधिकारी डेमेज कंट्रोल करने तात्कालिक इंतजाम करने में जुट जाता है। ऐसे ही इंतजाम रविवार को भी भोपाल सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर किए जाने का दावा करते हुए रेल प्रशासन ने मीडिया को जानकारी पहुंचाई।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि महाकुंभ के दौरान बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रानी कमलापति स्टेशन से प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा, भोपाल और मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। इनकी जिम्मेदारियों में टिकट चेकिंग, यात्री सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। सुरक्षा के यह भी दावे और यह भी सलाह:


