कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, कड़ी मेहनत करें : उपायुक्त

भास्कर न्यूज|गढ़वा फॉरेस्ट कॉलोनी के मैदान में श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन डीसी शेखर जमुआर, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद, जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। रोजगार मेला में कुल 64 युवक/युवतियों का चयन किया गया। साथ ही कुल 222 युवक-युवतियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। उपायुक्त ने मेला में सांकेतिक रूप में छह युवक/युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान की। दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 का सफल आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार के मार्ग दर्शन में हुआ। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में नियोजन प्रदान करने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस रोजगार मेला में कुल 19 निजी क्षेत्र स्थानीय नियोजकों (सोडेक्सो कॉर्पोरेट, बाबा कमलेश टेक्सटाइल गढ़वा, एसआइएस लिमिटेड बेलचंपा, लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया, स्पंदना सफार्टी फाइनेंस लिमिटेड गढ़वा, मिलेनियम स्किल बाई जीएस सिक्योरिर्टी गार्ड, कल्पना एजुकेशनल ट्रस्ट गढ़वा, स्वतंत्रा माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, मनी ट्री, शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, किस्मती कॉलेज आफ फार्मेसी मेराल, किस्मती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, डेल्हीवेरी कंपनी, यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति, नीड्स मैनपॉवर सपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, लाइवलीहुड टेक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड,आर्मस्ट्रांग निटिंग मिल्स) जैसे नियोजकों द्वारा मैनेजर, लोन ऑफीसर, ट्रेनी ऑपरेटर, क्लर्क, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंटेंट, बिलिंग इनचार्ज, नर्सिंग ट्यूटर, रिलेशनशिप ऑफिसर, सेल्समैन, डिलीवरी ब्वॉय, टीचर, लेक्चर, मशीन ऑपरेटर आदि पदों के लिए आवेदन लिए गए। जिसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, जमशेदपुर, कोलकाता, पुणे, चेन्नई एवं बेंगलुरु के लिए कुल 2218 रिक्त प्राप्त है। जिसमें से उपलब्ध रिक्ति में से लगभग 600 रिक्ति गढ़वा एवं संपूर्ण झारखंड के लिए प्राप्त है। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यहां से एक नये दौर कि शुरुआत करने जा रहे हैं। हम सब अपने माता-पिता एवं सगे संबंधी का एक सहारा बनने के लिए पढ़ाई करते हैं। हमारी कोशिश और इच्छा रहती है कि हम औरों के लिए कुछ विशेष कर पाए। डीसी ने नियोजन पदाधिकारी को और बेहतर प्रचार-प्रसार कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने रोजगार मेले में आये बेरोजगार युवक/युवतियों को शुभकामनाएं दी व कहा कि कोई भी रोजगार अपने लिए नहीं करते बल्कि आप अपने माता-पिता, भाई-बंधु, घर परिवार के लिए करते हैं और कोई भी जॉब छोटा या बड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *