प्रोजेक्ट वर्क में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान डायट द्वारा आयोजित विज्ञान व सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं को सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो, जिला शिक्षा अधीक्षक पलामू संदीप कुमार व एडीपीओ संजय कापरी ने मोमेंटो व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। संचालन रजवाडीह मध्य विद्यालय के शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र सिंह ने किया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो ने विजेताओं व प्रतिभागियों बधाई देते हुए कहा कि आपके मॉडल में नवाचार की स्पष्ट झलक है। इसे बेहतर बनाने की कोशिश करते रहना है। वहीं डीएसई संदीप कुमार ने नवाचार पर आधारित माडल की चर्चा करते हुए कि यह देखना सुखद है कि आपके माडल दैनिक जीवन की कठिनाइयों को केन्द्र में रखकर तैयार किए गए हैं। प्राचार्या अमृता सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदर्शनी में अधिक से अधिक विद्यालय भाग लें। उनकी सृजनशीलता सामने आनी चाहिए। गढ़वा|अशोक विहार स्थित जिला शिक्षा निकेतन विद्यालय में द्वितीय सावधिक परीक्षा सह प्रोजेक्ट वर्क का परिणाम घोषित की गई। जिसमें सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रोजेक्ट वर्क में भाग लिया। जो विद्यार्थियों ने बेहतर से बेहतर प्रोजेक्ट बनाने का प्रयास किया। उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट वर्क के रूप से विभिन्न विषयों के बारे में जानकारियां प्राप्त होती है। प्रोजेक्ट कार्य करने से विद्यार्थी को वास्तविक वैज्ञानिकों जैसा काम करने का मौका मिलता है। इससे आपको स्थानीय समुदाय के साथ संबंध जोड़ने और उसके महत्व का प्रदर्शित करने में मदद मिलती है। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य वसीम अकरम, शिक्षक आदित्य चौधरी, अरुण पाठक, चंदन कुमार, कौस्तुक कुमार, अक्षय कुमार, संजना कुमारी, जेनिफर किस्पोट्टा, लक्ष्मी कुमारी, सिमरन कुमारी, पुष्पा कुमारी, माया, सुमन आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *